शनिवार, 26 जनवरी 2013



ये मोहब्‍बत में ऐसा क्‍यों होता है
आखे नम रहती है दिल रोता है।
ये मोहब्‍बत में ऐसा क्‍यों होता है।।

सोचा लेकिन कोई बात समझ नहीं पाया
धोखा हुआ राह में तो बच नहीं पाया
कोई जागता रात दिन कोई बेचैन सोता है।
ये मोहब्‍बत में क्‍यों ऐसा होता है।।

तोड कर दिल मेरा खुश हो रहे हैं वो
सोचता है दिल अभी भी रो रहे हैं वो
तोडना ही है दिल तो किसने उन्‍हें रोका है।
ये मोहब्‍बत में ऐसा क्‍यों होता है।

पागल बना दिया उनकी मोहब्‍बत ने
मर जाउगा शायद उनकी चाहत में
सोचता रात दिन क्‍यों धोखा होता है
ये मोहब्‍बत में ऐसा क्‍यों होता है।

आजा तेरा आज भी इन्‍तजार है मुझको
आजा केवल तेरा ही दीदार है मुझको
पूछता है दिल प्रवीन तू क्‍यों रोता है
प्‍यार में तो अक्‍सर धोखा होता है
हॉ कसम से प्‍यार में अक्‍सर धोखा होता है।
ऑखें भी नम रहती हैं और दिल रोता है।




क्‍यों छोड गये मुझको तनहा मेरे साथी
साथ में गम का है ये जहॉ मेरे साथी।
क्‍यों छोड गये मुझको तनहा मेरे साथी।।

तेरे एक मुश्‍कान पर मिट जाता मैं
तेरे खुशी के खातिर बिक जाता मैं।
फिर क्‍यों छोडकर चल दिये कहॉ मेरे साथी
क्‍यों छोड गये मुझको तनहा मेरे साथी।।

मेरे प्‍यार में कोई कमी नजर आ गयी
मेरी खुशी पाराई कोई और भा गयी।
अब तो रोने को ही है बचा मेरे साथी
साथ में गम का है ये जहॉ मेरे साथी।।

हर गलियॉ हर राहों में तुझको तलासता हू मैं
हर राह हर सफर में तेरा साथ चाहता हू मै। 
अब लौट जाओ मत लो मेरा इन्‍तहा मेरे साथी
साथ में गम का है ये जहॉ मेरे साथी।।

कभी मेरे भी राहों में खुशीयो की नजारें थी
कभी तनहा रहा करते तो दिन रात बहारें थी।
कहता प्रवीन अभी भी है कुछ तो  बचा मेरे साथी
अब लौट आओ मत लो मेरे इन्‍तहा मेरे साथी ।।

क्‍यों छोड गये मुझको तनहा मेरे साथी।
साथ में गम का है ये जहॉ मेरे साथी।।।


शुक्रवार, 25 जनवरी 2013



तेरे अश्‍कों को भी अपने आखों से बहना चाहता था
तेरे एक चाहत में हद से गुजर जाना चाहता था मै।
पर तू मुझे इस कबिल समझ नहीं पाया 
बस तेरी मोहब्‍बत में खुद को लुटाना चाहता था मैं।।




मुझे तेरा वो प्‍यार कभी मिल नहीं पायेगा अब 
क्‍यों बनी तुम गैर की दिल मुझको रूलायेगा अब ।
तू जो समझलो वो करो मै कैसे कर सकता मना
पर बात इतना मान लो दिल चैन ना पायेगा अब।।



     मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी

मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी
दिल को तोड दिया कैसे हर सजा याद आयेगी।।
मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी।।

कितना यकीन करता था उसकि हर बातों पर मैं।
उसने धोखा दिया मुझे तो था रोया रातों भर मैं।।
मेरे दिल भी जला देना वर्ना वफा याद आयेगी।
मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी।।

कितना हसरत से उससे मोहब्‍बत मैं करता रहा।
उसपर यकीन कर मैं हद से गुजरता रहा।।
दिल तोड कर मेरा कहो वो कैसे भाग जायेगी।
मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी

कितनी हसीन बातें कर लेती थी दिल लगाकर
सोचता हू उसे क्‍या मिला मेरा दिल दूखाकर।।
मेरी वफा भी तो एक दिन उसे सतायेगी।
मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी

कसम दिला देती थी पर यकीं नहीं होता था
सोचकर उसकि समझ मैं रात दिन रोता था।।
कोई भी तो बताओं वो कैसे साथ निभायेगी
हॉ यार कसम सच कहते हैं----------------------------------------
मेरे मरने के बाद भी मुझे वो बेवफा याद आयेगी।।।।

पागल प्रवीन

मंगलवार, 25 दिसंबर 2012


चले जायेंगे तेरे जीवन से अन्जानों की तरह।
भुल जाना तुम भी मुझे बेगानों की तरह।।
मेरे मरने पर भी आंशु ना गिराना
मेरे मातम में आ जाना मेहमानों की तरह।।


जीवन में हर शक्स मुझे आजमाता रहा।
मैं हर राह में ठोकर खाता रहा।।
ना पता था वो भी छोड जायेंगे एक दिन।
जिनका हर सुख दूख में साथ निभाता रहा।।

गम की राहों से मेरी अर्थी निकल रही थी।
तुफान की लहरों पे सजकर चिता जल रही थी।।
ना जाने किस शक्स ने आकर रोशनी कर दी।
वर्ना बुझे चिरागों सी ये शाम–ए–जिन्दगी ढल रही थी।

वो जिन्दगी में आये हसीन पल की तरह।
लिख कर रख्र दिये हर खत गजल की तरह।।
हम क्या कहें अपने दिल की दास्तां यारों।
वो तो याद भी करते हैं तो गुजरे कल कि तरह।।



रविवार, 18 नवंबर 2012

हार मान लेने से अच्छा है प्रयास करें



शुक्रवार, 16 नवंबर 2012




वो पत्ती थी गुलाब की
मैं बूद था शराब का
वो मौसम सदाबहार थी
मैं पतझड़ का सबाब था।।
मैं कितना खराब, मैं कितना खराब था।।
वो फुलो सी हसती थी
मैं कांटों सा धसता था
वो प्यासे का कुंआ ​थी
मैं सुखा हुआ तालाब था
मैं कितना खराब था, मैं कितना खराब था।।
अब बदला मौसम पलभर में
सब बदल गया ​जीवन भर में
कितना टूटा दिल में मेरा
आखों में अश्कों का बरसात था
मैं कितना खराब था, मैं कितना खराब था।।
वो भुल गयी सूखे पत्तों सा
मै लटका भवरों के छत्तों सा
कहने को तो उस्ताद था
लेकिन हॉ यश मैं कितना खराब था क्या.....................
सचमुच मैं इतना खराब था।।

कुछ खोजना हो तो यहां से खोजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

पिता जी के सर की ताज है बेटी, हंसता हुआ एक समाज है बेटी

पिता जी के सर की ताज है बेटी हंसता हुआ एक समाज है बेटी लेकिन बेटी ऐसे नहीं हो सकती जैसे नजर आयी आज है बेटी पिता से है खतरा बता वो रह...

कुछ नया सोचने की आदत है हममे। कुछ नया करने की फितरत है हममें।।
क्या पता तकदीर कल कहॉ ले जाये। यू आज ही में जीने की चाहत है हममें।।

मेरे पापुलर अल्फाज....