गजब का माहौल बन गया आज अपने देश में
चोटी कटवा घूम रहा है ना जाने किस भेष में
चर्चा बड़ी-बड़ी चल रही गांव और शहरिया में
शोर मचा है चोटी कटवा आता है अन्हरिया में
काट के चोटी गायब होता कोई देख न पाता है
और नहीं कुछ चोटी काटे, चोटी से क्या नाता है
कोई कहे अफवाह मात्र है कोई कहता सही है घटना
कोई कहे ये अच्छे दिन हैं मां बहनों तुम इनसे बचना
यश क्या बोले समझ न आवे ऐसा कैसे हो रहा है
चोटी कटवा आ गया तो मुँहनोचवा कहाँ सो रहा है
©प्रवीन यश
हरहुआ, वाराणसी
को भी हमने लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
को भी हमने लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017
अगस्त 04, 2017
प्रवीन यादव यश
को भी हमने, चोटी कटवा, प्रवीन यश, मुँहनोचवा, रोते देखा है
No comments
रविवार, 23 जुलाई 2017
जुलाई 23, 2017
प्रवीन यादव यश
“यश”, आवाज कह दूं, को भी हमने, चाहत, तेरे, दर्द, रोते देखा है
No comments
दर्द को भी हमने रोते देखा है
दर्द को भी हमने रोते देखा है
आप सोचेंगे ऐसा कहां होता है
लेकिन यह सच है कि दर्द को भी हमने रोते देखा है
एक छोटा बच्चा रोड पर नंगा डाल रहा था
उसे दर्द देने को दर्द भी मचल रहा था
उसके ऊपर दुख दर्द का जादू नहीं चल पाया
वह रोया तो जरुर लेकिन आंसू नहीं निकल पाया
दुख दर्द से बेखबर उसे रोड किनारे सोते देखा है
दर्द को भी हमने रोते देखा है.......
वह बच्चा बढ़ा हुआ तकदीर साथ थी
माता-पिता की दी हुई जागीर साथ थी
बढ़ने लगा कदम तो ठोकर ना रोक पाया
दुख दर्द का कोई उसे असर न रोक पाया
गरीबी बेबसी में भी रिस्तों को ढोते देखा है
दर्द को भी हमने रोते देखा है.....................
वह इतना बेदर्द था कि दर्द को भी उससे दर्द था
क्या देगा खुदा दर्द उसे जब दर्द भी उसका हमदर्द था
जीवन के बीच पड़ाव में उसे ऐसा लगा ठोकर
जो साथ में रहा उससे भी नहीं दुख दर्द कहा रोकर
दर्द–ए–गम को साथ लेकर हमने आंसू पिरोते देखा है
लेकिन यश सच है कि हमने दर्द को भी रोते देखा है...........
© प्रवीन यश
कोईराजपुर, वाराणसी
09450112497
08423841557
© प्रवीन यश
कोईराजपुर, वाराणसी
09450112497
08423841557
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
