गुरुवार, 9 नवंबर 2017

आज बड़ी-बड़ी मशीनरियों से
दर्जनों नवजात पौधे कुचल गए
बड़ा दुख हुआ यह देखकर इन
मासूमों पर मशीन के पांव कैसे चल गए
कुछ पौधे बीमार हो गए थे
छोटे पौधों में भी दीमक लग रहे थे
मशीनें दीमकों को कुचले पौधे भी गए
बेचारे कलप रहे थे

दीमक न लगे बागवानी में इसलिए
मशीनें छिड़काव करने आयी थी
बागवान को नहीं पता था शिशुओं के
दिलों में घाव करने आयी थी
दीमकों हेतु आयी मशीनें कुचल दी
प्राण जब निकलने लगा चौथे खंभे ने बताया
मशीनें दीमक मारने आयी थी क्योंकि
पौधों की जड़ों में दीमक लग रहे थे

डिसक्लेमर :- ये पोस्ट पूर्णतया कॉपीराइट प्रोटेक्टेड है, ये किसी भी अन्य लेख या बौद्धिक संम्पति की नकल नहीं है। इस पोस्ट या इसका कोई भी भाग बिना लेखक की लिखित अनुमति के नकल, चित्र रूप या इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है, अगर ऐसा किया जाता है निर्धारित क़ानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
©प्रवीन यश #यश #प्रवीन_यश
हरहुआ, वाराणसी
9450112497


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

कुछ खोजना हो तो यहां से खोजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

पिता जी के सर की ताज है बेटी, हंसता हुआ एक समाज है बेटी

पिता जी के सर की ताज है बेटी हंसता हुआ एक समाज है बेटी लेकिन बेटी ऐसे नहीं हो सकती जैसे नजर आयी आज है बेटी पिता से है खतरा बता वो रह...

कुछ नया सोचने की आदत है हममे। कुछ नया करने की फितरत है हममें।।
क्या पता तकदीर कल कहॉ ले जाये। यू आज ही में जीने की चाहत है हममें।।

मेरे पापुलर अल्फाज....