तेरे अश्क को पकडें और अपने हाथ में रख लें
बस चले अगर मेरा तो तुमको साथ में रख लें।
तेरी खुश्बू तेरी चाहत को आस पास में रख लें
बस चले अगर मेरा तो तुमको साथ में रख लें।।
मेरी खुशी तुमको मिले मुझे मिल जाये तेरे गम
रोये मेरी आंखें तेरी आंखें अगर हो नम।
कोई देखे नहीं तुमको ऐसी लिबास में रख लें।
बस चले अगर मेरा तो तुमको साथ में रख लें।।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें