तुम साथ थी तो जहॉ साथ चलता था
मैं भी नहीं तनहां साथ चलता था।
वो स्कूल के दिन या कालेज के दिन
तुम रहती थी नहीं एक दिन मेंरे बिन
क्या कहें जिंदगी मेंरे क्या साथ चलता था।।
तुम साथ थी जो जहॉ साथ चलता था।।
तेरे काजल की बिन्दीया लगी कान नीचे
और हर पल तेरा दुआ साथ चलाता था।।
तुम साथ थी जो जहॉ साथ चलता था।।
गलत काम करने से रोके तु ऐसे
कि लगता था जैसे खुदा साथ चलता था।।
तुम साथ थी जो जहॉ साथ चलता था।।
प्रवीन यादव 'यश'

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें